दस्त से परेशान कुत्तों के लिए 11 बेहतरीन Human फ़ूड रेसिपीज़ (Best Human Foods to Feed Dogs With Diarrhea) कुत्तों की दस्त (Diarreah) की समस्या दूर करने के लिए बेस्ट होममेड डॉग फूड रेसिपीज़ जानें। फाइबर - युक्त सुरक्षित आहार , आसान रेसिपी और जरूरी सावधानियों के साथ अपने डॉग की पाचन सेहत बेहतर बनाएं। Human Foods to Feed Dogs With Diarrhea | Source कुत्तों में दस्त एक सामान्य समस्या है , जिसका सामना लगभग हर कुत्ता कभी - न - कभी करता है। यह आमतौर पर गंभीर बीमारियों में शामिल नहीं होता , इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि , इसे नज़रअंदाज़ भी नहीं करना चाहिए , क्योंकि यदि यह समस्या बार - बार हो या लंबे समय तक बनी रहे , तो यह किसी आंतरिक रोग का संकेत हो सकती है। ऐसी स्थिति में हल्के ( माइल्ड ) डायरिया के दौरान उचित सावधानियों के साथ घरेलू उपाय अपनाना और कुत्ते के खान - पान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। आगे संक्षेप में जानें कि डायरिया क्या है , इसके प्रमुख कारण क्या ...